Chandauli News: गंगा पर पीपा पुल हुआ चालू, श्रद्धालुओं को मारकंडे महादेव का दर्शन हुआ सुलभ.
"गाज़ीपुर, जौनपुर, वाराणसी, आजमगढ़ सहित अन्य कई जिलों में आने जाने वाले बहुत से राहगीरों को कम दूरी तय करने की सहूलियत मिली। किन्तु बाढ़ के दौरान निर्धारित समय 15 जून को प्रतिवर्ष पुल टूट जाने और लगने व चालू करने का समय अनिश्चित होने से स्थानीय लोगों सहित व्यापारियों राहगीरों व मारकंडे महादेव के भक्तों को 15 से 20 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करके अपने गतंव्य तक जाना पड़ता है"
chandauli
6:11 PM, Nov 19, 2025
Share:


टांडा कैथी पीपा पुल पर आवागमन करते ग्रामीण
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क. चंदौली। सकलडीहा तहसील क्षेत्र के टांडाकला कैथी के मध्य स्थित गंगा नदी पर पीपा का प्लांटुन पुल बुधवार की शाम को राहगीरों के लिए चालू कर दिया गया। जिससे वाराणसी, गाज़ीपुर, जौनपुर, आजमगढ़ सहित अन्य कई जिलों में आवागमन करने वालों और कैथी स्थित मारकंडे महादेव के भक्तो व दर्शनार्थियों सहित टांडाकला के स्थानीय व्यापारियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया।
बताते चले कि मारकंडे महादेव के अनन्य भक्त चंदौली के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने स्थानीय लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पर फ़रवरी 2021 में उक्त पुल का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री योगी नाथ से कराया था। जिसके बाद से स्थानीय व्यापारियों व मारकंडे महादेव का दर्शन पूजन करने वालों को काफ़ी सहूलियत मिल गयी।
विज्ञापन
गाज़ीपुर, जौनपुर, वाराणसी, आजमगढ़ सहित अन्य कई जिलों में आने जाने वाले बहुत से राहगीरों को कम दूरी तय करने की सहूलियत मिली। किन्तु बाढ़ के दौरान निर्धारित समय 15 जून को प्रतिवर्ष पुल टूट जाने और लगने व चालू करने का समय अनिश्चित होने से स्थानीय लोगों सहित व्यापारियों राहगीरों व मारकंडे महादेव के भक्तों को 15 से 20 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करके अपने गतंव्य तक जाना पड़ता है।



