ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news pipe collides with high tension wire during hand pump repair mechanic dies three burnt

Chandauli News: हैंडपंप मरम्मत के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया पाईप, मिस्त्री की मौत, तीन झुलसे.

“सैयदराजा थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर गांव में रविवार को हैंडपंप की मरम्मत के दौरान लोहे का पाइप हाईटेंशन तार से छू गया। करंट की चपेट में आने से 33 वर्षीय बोरिंग मिस्त्री पिंटू की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए।”

chandauli

7:36 PM, Sep 6, 2026

Share:

Chandauli News: हैंडपंप मरम्मत के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया पाईप, मिस्त्री की मौत, तीन झुलसे.
logo

मिस्त्री की मौत से रोते बिलखते परिजन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर गांव में रविवार की दोपहर हैंडपंप की मरम्मत के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हैंडपंप से लोहे का पाइप बाहर निकालते समय वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। पाइप में करंट उतरते ही आसपास मौजूद चार लोग इसकी चपेट में आकर झुलस गए।

Img

हादसे के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बोरिंग मिस्त्री पिंटू को मृत घोषित कर दिया। हादसे में उनके सहयोगी दिल मोहम्मद, हैंडपंप के मकान मालिक रामकृष्ण मौर्य और उनके पुत्र रमेश मौर्य गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया गया कि पिंटू हैंडपंप मरम्मत और बोरिंग का काम करते थे। रविवार को प्रीतमपुर गांव में इसी काम के दौरान पाइप को हैंडपंप से बाहर निकाला जा रहा था। पाइप ऊपर उठाते समय हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। कुछ ही क्षणों में करंट पाइप के जरिए वहां मौजूद लोगों तक पहुंच गया। गंभीर रूप से झुलसे पिंटू को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिंटू की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घायल तीनों लोगों के परिजन अस्पताल में डटे हुए हैं और उनके बेहतर उपचार की चिंता में हैं।

विज्ञापन

Img

घटना को लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि हाईटेंशन लाइन के आसपास इस तरह का कार्य कराते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। हालांकि बिजली विभाग की जिम्मेदारी या किसी स्तर पर लापरवाही के संबंध में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी स्पष्ट हो सकेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.