ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/chandauli news plants significant contribution in human life tree plant will help in keeping the environment balanced 04082025 aL5SNR

Chandauli News: मानव जीवन में पौधों का महत्वपूर्ण योगदान, पेड़ पौधे से पर्यावरण को संतुलित रखने में मिलेगी मदद.

Chandauli News: मानव जीवन में पौधों का महत्वपूर्ण योगदान, पेड़ पौधे से पर्यावरण को संतुलित रखने में मिलेगी मदद.

12:00 AM, Jul 1, 2025

Share:

Chandauli News: मानव जीवन में पौधों का महत्वपूर्ण योगदान, पेड़ पौधे से पर्यावरण को संतुलित रखने में मिलेगी मदद.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा.

चंदौली। वन विभाग के चंदौली रेंज अंतर्गत यूपी विहार सीमा पर स्थित उच्च आदर्श बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में मंगलवार को वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 24 वृक्षों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बरहनी प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्या प्रतिमा जायसवाल, प्रबंधक उच्च आदर्श बालिका इंटर कॉलेज, क्षेत्रीय वन अधिकारी राम प्रकाश मौर्य ने वन महोत्सव पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि आज के परिवेश में पेड़ पौधों का रोपण कर उसे लोग संरक्षित करने का कार्य करें।

विज्ञापन

क्योंकि इसी से पर्यावरण को संतुलित रखने में सहायता मिलेगी। पौधे मानव जीवन के लिए नितांत आवश्यक हैं। क्योंकि इससे ही ऑक्सीजन सहित विभिन्न प्रकार के रोगों का इलाज भी इनके औषधियों से होना संभव है। इस वन महोत्सव का मुख्य उद्देश्य है कि हर घर में लोग एक पौधारोपण कर उसे संरक्षित करें।

जिससे आने वाली पीढ़ी को भी शुद्ध हवा मिले और निरोग रहें। इस अवसर पर उप क्षेत्रीय वन अधिकारी छबिनाथ त्रिपाठी, मनोज कुमार श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, पुनीत कुमार, देव कृष्ण तिवारी, प्रभात कुमार एवं विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रहीं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.