मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news pocso wanted accused arrested kidnapped minor recovered safely

Chandauli News: पॉक्सो में वांछित आरोपी गिरफ्तार, अपहृत नाबालिग सकुशल बरामद.

"पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है। चकिया पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।"

chandauli

11:10 PM, Apr 16, 2026

Share:

Chandauli News: पॉक्सो में वांछित आरोपी गिरफ्तार, अपहृत नाबालिग सकुशल बरामद.
logo

चकिया पुलिस कि गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया (चंदौली).

चंदौली। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकिया कोतवाली पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करते हुए अपहृत नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को पुलिस टीम ने थाना चकिया पर पंजीकृत मुकदमे में वांछित अभियुक्त राजन पासवान पुत्र राजकुमार पासवान निवासी बरौझी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका एक नाबालिग लड़की से करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। परिजनों के विरोध के चलते वह लड़की को लेकर मुगलसराय रेलवे स्टेशन से सूरत चला गया था, जहां दोनों साथ रह रहे थे। इसी बीच परिजनों द्वारा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। मामले की जानकारी होने पर आरोपी वापस घर आया, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


विज्ञापन

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए नाबालिग लड़की को भी सुरक्षित बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद उसका चिकित्सीय परीक्षण और अन्य आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक प्रेमचंद यादव और हेड कांस्टेबल चन्द्रशेखर सरोज शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.