Chandauli News: IRCTC रेस्टोरेंट मारपीट प्रकरण में पुलिस का एक्शन, आरोपियों की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश.
"मुग़लसराय कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।"
chandauli
7:26 PM, Jun 5, 2026
Share:


शक के आधार पर युवक से पूछताछ करती पुलिस
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट के भीतर हुई मारपीट और व्यापारियों को कथित रूप से धमकाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को मुगलसराय और अलीनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर मामले में नामजद और संदिग्ध आरोपियों की तलाश शुरू की।
पुलिस अभियान का नेतृत्व मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान दोनों थानों के पुलिसकर्मी और चौकी प्रभारी अलग-अलग टीमों में विभाजित होकर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचे। कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक हाल ही में जायसवाल स्कूल के समीप स्थित एक रेस्टोरेंट में हुए विवाद के बाद व्यापारिक वर्ग में नाराजगी देखी गई थी। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान चलाया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कुछ लोगों द्वारा समूह बनाकर क्षेत्र में दबाव बनाने और व्यापारियों को डराने-धमकाने की शिकायतें भी सामने आई थीं। इन्हीं आरोपों की जांच के क्रम में पुलिस लगातार साक्ष्य जुटाने और आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। संयुक्त पुलिस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराध और दबंगई के मामलों में त्वरित कार्रवाई से कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और व्यापारियों में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी।
