Chandauli News: व्यापारियों की सुरक्षा और समस्याओं पर पुलिस-प्रशासन गंभीर, अधिकारियों ने त्वरित समाधान का दिया भरोसा.
“व्यापारियों की सुरक्षा, पुलिस गश्त, यातायात व्यवस्था और जीएसटी समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर आयोजित बैठक में पुलिस-प्रशासन ने गंभीरता दिखाई। अधिकारियों ने व्यापारियों की सभी समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिया और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का आश्वासन दिया।”
chandauli
7:49 PM, Jul 16, 2026
Share:


पुलिस लाइन सभागार में आयोजित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में एएसपी अनंत चंद्रशेखर, एडीएम न्यायिक रतन वर्मा एवं जिलेभर के व्यापारी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.
चंदौली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर एवं एडीएम न्यायिक रतन वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिलेभर से पहुंचे व्यापारियों ने सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, साप्ताहिक बाजार, पुलिस गश्त और व्यापार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। अधिकारियों ने सभी मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। व्यापारियों की ओर से उठाई गई समस्याओं का संबंधित अधिकारियों के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। वहीं एडीएम न्यायिक रतन वर्मा ने भी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील करते हुए कहा कि इससे आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी। उन्होंने व्यापारियों के उत्पीड़न पर रोक लगाने, जीएसटी संबंधी समस्याओं के समाधान, सैयदराजा के साप्ताहिक बाजार में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, पुलिस गश्त बढ़ाने तथा शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग उठाई। बैठक में जिला महामंत्री अनिरुद्ध जायसवाल, हरजीत सिंह, बाबू खान, महेंद्र गुप्ता, शीला गुप्ता, घूरे लाल कन्नौजिया, धीरज गुप्ता, सभासद राजेश केशरी, बबलू सोनी, घनश्याम शर्मा, विकास जायसवाल, रामकुमार जायसवाल, राकेश कुमार, कंचन शर्मा, आभा चौरसिया, मोहम्मद ताज, कमलाकर तिवारी, विजय केशरी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
