ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news police arrested 01 accused who made obscene comments on women and girls under mission shakti

Chandauli News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

"चकरघट्टा पुलिस द्वारा पिपराही और औराही मोड के पास आने-जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील गाना गाने व फब्तियां कसने वाले 01 शोहदे को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू पुत्र राजदेव, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पिपराही, थाना चकरघट्टा, जनपद चन्दौली के रूप में हुई"

chandauli

11:29 AM, Sep 30, 2025

Share:

Chandauli News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार.
logo

चकरघट्टा पुलिस की गिरफ्त में वारंटी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में महिला सुरक्षा से सम्बन्धित चलाए जा रहे अभियान “आपरेशन मजनू” के तहत मनचले शोहदों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चकरघट्टा पुलिस द्वारा पिपराही और औराही मोड के पास आने-जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील गाना गाने व फब्तियां कसने वाले 01 शोहदे को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू पुत्र राजदेव, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पिपराही, थाना चकरघट्टा, जनपद चन्दौली के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना चकरघट्टा पर धारा 296 बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Img

चकरघट्टा पुलिस की गिरफ्त में शोहदा

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दयाराम गौतम थाना चकरघट्टा के नेतृत्व में सोमवार को थाना चकरघट्टा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान स्थान बारहवा नहर पुलिया के पास से 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान सुनील पुत्र राजेन्द्र ग्राम दानुगढा थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र करीब 42 वर्ष के रूप में हुई। जिसके विरुद्ध थाना चकरघटा में धारा 333, 115(2), 352, 351(2), 64(1) बीएनएस व 3(1) द 3(1) ध व 3(2)(V) एसी/एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी मझगवा, हेडकास्टेबल कमलेश पाण्डेय, महिला कॉन्स्टेबल अमिता पटेल शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.