ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news police arrested a person with a pistol and two live cartridges

Chandauli News: एक तमंचा दो जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

"सैयदराजा थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गये आरोपी की पहचान महेन्द्र कुमार निवासी धमहापुर (हरदत्तपुर), थाना रोहनिया, वाराणसी के रूप में हुई। पूछताछ पर उसने बताया कि असलहा और कारतूस वह बिहार ले जा रहा था"

chandauli

11:01 AM, Oct 13, 2025

Share:

Chandauli News: एक तमंचा दो जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
logo

सैयदराजा पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा.

चंदौली। सैयदराजा थाना पुलिस ने जेठमलपुर तिराहे के पास एक व्यक्ति को अवैध असलहा व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पान्डेय के नेतृत्व में रविवार को उपनिरीक्षक संतोष कुमार व टीम द्वारा चेकिंग के दौरान चंदौली से सैयदराजा की ओर आ रही टीवीएस अपाची सवार एक व्यक्ति ने पुलिस देख कर हाईवे की ओर मुड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसकी जेब से 315 बोर का कट्टा और दो जिन्दा कारतूस बरामद हुए। पकड़े गये की पहचान महेन्द्र कुमार निवासी धमहापुर (हरदत्तपुर), थाना रोहनिया, वाराणसी के रूप में हुई। पूछताछ पर उसने बताया कि असलहा और कारतूस बिहार ले जा रहा था। महेंद्र के कब्जे से एक अवैध तमंचा (315 बोर), दो जिन्दा कारतूस और बिना नंबर टीवीएस अपाची बरामद कर सैयदराजा थाना पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.