ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news police arrested a prize of 25 thousand animal smugglers

Chandauli News: 25 हजार के इनामी पशु तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

"पकड़ा गया आरोपी लंबे समय से फरार था और स्थान बदलकर रह रहा था, जिसके खिलाफ गाजीपुर, बलुआ और सकलडीहा में तीन मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने आरोपी के खिलाफ पच्चीस हजार का इनाम घोषित किया था।"

chandauli

11:40 PM, Aug 27, 2025

Share:

Chandauli News: 25 हजार के इनामी पशु तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार.
logo

सकलडीहा कोतवाली में इनामी पशु तस्करी कराने वाले आरोपी के साथ पुलिस टीम

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने दूसरी बार पच्चीस हजार का इनामी पशु तस्कर को भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप मंगलवार की देर शाम गिरफ्तार किया है। पकड़े गए पशु तस्कर के खिलाफ गाजीपुर सहित कई थानों में गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद पशु तस्करों को न्यायालय से जेल भेज दिया। आरोप है कि पशु तस्कर अपनी वाहन से कई बार मवेशियों को क्रूरतापूर्वक बांधकर बिहार के लिए भेजता रहा। सकलडीहा कोतवाल अतुल प्रजापति पुलिस टीम के साथ मंगलवार की देर शाम स्टेशन मार्ग पर वाहनों की जांच-पड़ताल में जुटे थे। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने संदेह होने पर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अशोक कुमार यादव निवासी पट्टी हुसैनपुर थाना बलुआ के रूप में हुई है।

Img

सकलडीहा कोतवाली में इनामी पशु तस्करी कराने वाले आरोपी के साथ पुलिस टीम

विज्ञापन

आरोप है कि पूर्व में 31 जुलाई 2025 को अपनी पीकअप से चार मवेशियों को क्रूरतापूर्वक लादकर बध हेतु बिहार ले जा रहा था। पुलिस चेकिंग के दौरान फुल्ली और पीथापुर नहर पुलिया के पास पीकअप छोड़कर फरार हो गया था। लेकिन एक पशु तस्कर बलुआ थाना क्षेत्र के पलिया चकई गांव निवासी सुरेश राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पकड़ा गया आरोपी लंबे समय से फरार था और स्थान बदलकर रह रहा था, जिसके खिलाफ गाजीपुर, बलुआ और सकलडीहा में तीन मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने आरोपी के खिलाफ पच्चीस हजार का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी टीम में कोतवाल अतुल प्रजापति, दरोगा संतोष तिवारी, हे0का0 अमित यादव, रोहित गोंड, प्रश्विन दूबे और संदीप यादव शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.