Chandauli News: मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार.
“चंदौली के चकिया कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने BNS और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।”
chandauli
8:50 PM, Aug 21, 2026
Share:


चकिया पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : गोविंद कुमार, चकिया तहसील, चंदौली.
चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी मोहन प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी चकिया कस्बे के शमशेर नगर का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस के मुताबिक आरोपी बच्ची को खिलाने के बहाने घर से बाहर लेकर गया था। आरोप है कि करीब डेढ़ घंटे बाद वह बच्ची को वापस घर के पास छोड़कर फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर थाना चकिया में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में BNS की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(M)/6 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को इंटर कॉलेज के पीछे से गिरफ्तार कर लिया। सीओ चकिया ने बताया कि सूचना मिलते ही एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई थी। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है। आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले में नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
