Chandauli News: शराब की दुकान के सेल्समैन पर हमला करने वाले भाजपा नेता सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.
"धीना पुलिस ने मंगलवार को ग्राम अवही से आरोपित आशुतोष उर्फ सोपाड़ू निवासी देवकली, लक्ष्मण सिंह निवासी व ग्राम प्रधान डबरिया और दीपक उर्फ मटरू निवासी नवली पट्टीपुरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है"
chandauli
3:29 PM, Nov 12, 2025
Share:


धीना पुलिस गिरफ्त में तीनो आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। थाना धीना क्षेत्र में देसी शराब की दुकान पर सेल्समैन से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चंद्रशेखर (IPS) व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना धीना पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
बीते 7 नवंबर की रात करीब 9 बजे अवही स्थित देसी शराब की दुकान पर सेल्समैन लालबहादुर से उधार शराब न देने पर तीन युवकों ने जमकर मारपीट की थी। पीड़ित की तहरीर पर थाना स्थानीय में मुकदमा नंबर 117/2025 धारा 115(2), 352, 351(2), 304(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार को ग्राम अवही से आरोपित आशुतोष उर्फ सोपाड़ू निवासी देवकली, लक्ष्मण निवासी डबरिया तथा दीपक उर्फ मटरू निवासी नवली पट्टीपुरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।



