मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news police arrested three warrants on the warrant issued from the court in old cases

Chandauli News: पुराने मामलों में कोर्ट से जारी वारंट पर पुलिस ने तीन वारंटी दबोचे.

“चंदौली पुलिस ने पुराने मामलों में लंबे समय से लंबित वारंटों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। थाना चंदौली की टीम ने अलग-अलग न्यायालयी वारंटों में वांछित तीन वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।”

chandauli

7:16 PM, Aug 14, 2026

Share:

Chandauli News: पुराने मामलों में कोर्ट से जारी वारंट पर पुलिस ने तीन वारंटी दबोचे.
logo

सदर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर ड्रेस्क.

चंदौली। थाना चंदौली पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को उनके घर से पकड़ा और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कैलाश (51), गुड्डू (42) और हिरावन (56) निवासी नवही, थाना व जिला चंदौली के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी समेत अन्य धाराओं में पुराने मामले न्यायालय में लंबित हैं।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार तीनों के खिलाफ सीजेएम चंदौली न्यायालय से वारंट जारी हुए थे। वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.