Chandauli News: होटल से रुपये और मोबाइल चोरी के आरोप में दो अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा.
"29 सितम्बर 2025 को नौबतपुर स्थित जायसवाल पेट्रोल पम्प के होटल से मोबाइल व दुकान के काउंटर से 10,000 रुपये की चोरी की घटना सामने आई थी। इस मामले में पुलिस शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई थी"
chandauli
8:30 PM, Nov 3, 2025
Share:


पकङे गए अभियुक्तों के साथ पुलिस टीम
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा.
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के एक होटल के काउंटर से मोबाइल और ₹10,000 चोरी करने वाले दो वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने रविवार आधी रात नेशनल हाईवे 19 के भतीजा अंडरपास के पास गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार 29 सितम्बर 2025 को नौबतपुर स्थित जायसवाल पेट्रोल पम्प के होटल से मोबाइल व दुकान के काउंटर से 10,000 रुपये की चोरी की घटना सामने आई थी। इस मामले में पुलिस शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई थी। इस बीच सैयदराजा थानाध्यक्ष को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना को अंजाम देने वाले दो वांछित भतीजा मोड़ के पास मौजूद हैं। इस पर सैयदराजा थाना अध्यक्ष विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय और उनकी पुलिस टीम द्वारा भतीजा तिराहा अंडर पास नेशनल हाईवे 19 से गिरफ्तार कर अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का माल - 2000 रुपये नगद व अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की मोबाइल छतिग्रस्त हालत में बरामद किया गया। बलुआ थाना अध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए दोनों अभियुक्त सैयदराजा थाना के हलुआ गांव के निवासी हैं। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।
विज्ञापन



