Chandauli News: सेना जवान के घर से हुई चोरी का खुलासा, चोरी के माल और नगदी सहित दो चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.
"महेसुआ गांव निवासी संघर्ष यादव सेना का जवान है, जो चंडीगढ़ वेस्टर्न कमांड हेडक्वार्टर में तैनात है। घर पर उसकी पत्नी पूनम, माँ राधिका दो बच्चे छत पर दादी के साथ सो रहे थे। बुधवार की देर रात चोरों ने घर में घुसकर कमरों में रखे बक्से का ताला तोड़कर पाँच हजार नगदी, दो लाख के सोने-चांदी के गहने लेकर चंपत हो गए। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों की गिरफ्तारी में जुट गई थी"
chandauli
9:07 PM, Sep 18, 2025
Share:


नईबाजार महेसुआ में सेना के घर हुई चोरी का खुलासा करते हुए सकलडीहा कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के नईबाजार चौकी अंतर्गत महेसुआ गांव में चोरों ने बीते बुधवार की रात घर में घुसकर पाँच हजार नगदी सहित दो लाख के आभूषण, पाँच सेट गहने और अन्य सामान चोरी कर चंपत हो गए। कोतवाली पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर चोरी की घटना का खुलासा किया है। गुरुवार की सुबह चोरों को कोतवाली पुलिस ने चोरी के आभूषण और नगदी सहित अन्य सामान के साथ गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत जेल भेज दिया है। पुलिस की तत्परता से मिली सफलता पर व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को बधाई दी है। महेसुआ गांव निवासी स्व. राधेश्याम यादव के दो पुत्र घनश्याम यादव और संघर्ष यादव हैं। बड़ा पुत्र घनश्याम छत्तीसगढ़ में ठेकेदारी करता है, जबकि दूसरा पुत्र संघर्ष यादव सेना का जवान है, जो चंडीगढ़ वेस्टर्न कमांड हेडक्वार्टर में तैनात है। घर पर संघर्ष यादव की पत्नी पूनम, उसकी माँ राधिका और दो बच्चे हर्षित और पुत्री हरपिता छत पर दादी और माँ के साथ सो रहे थे। बुधवार की देर रात चोरों ने घर में घुसकर कमरों में रखे बक्से का ताला तोड़कर पाँच हजार नगदी सहित करीब दो लाख के सोने-चांदी के गहने लेकर चंपत हो गए। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कोतवाली पुलिस चोरों की गिरफ्तारी में जुट गई थी। एक सप्ताह के भीतर गुरुवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने महेसुआ गांव से मुखबीर की सूचना पर दो चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों के पास से चार सेट आभूषण, एक बोरी चावल और 2,500 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार चोर प्रमोद और प्रशांत महेसुआ गांव के बताए गए हैं। इस बाबत कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि चोरों को चोरी के आभूषण और नगदी सहित अन्य सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी टीम में कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी विजय राज, सुशील यादव और किशन कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन



