ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news police arrested two vicious thieves who stole bells from the temple they used to steal to satisfy their drug addiction

Chandauli News: मंदिर से घंटे चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नशे का शौक पूरा करने के लिए करते थे चोरी.

"एसओ अतुल कुमार ने बताया कि दोनों शातिर चोर एक विकास राजभर पुत्र राजेंद्र राजभर बलुआ थाना के सिवाने गांव और दूसरा सूरज उर्फ भोंदू पुत्र झुन्ना राम सिंगहा के रहने वाले हैं। दोनों शातिर चोर हैं और पूछताछ में बताया कि वे हनुमान गढ़ी मंदिर से घंटा चोरी किए थे। जो अपनी नशा का शौक पूरा करने के लिए करते हैं"

chandauli

6:47 PM, Nov 9, 2025

Share:

Chandauli News: मंदिर से घंटे चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नशे का शौक पूरा करने के लिए करते थे चोरी.
logo

बलुआ पुलिस की गिरफ्त में मंदिर से घंटा चोरी करने वाले शातिर चोर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज तालाब के पास से मुखबीर की सूचना पर शनिवार की देर शाम को दो शातिर चोरों को बलुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कुछ दिन पहले दोनों चोरों ने प्रभुपुर में हनुमान गढ़ी मंदिर से घंटा चोरी किया था। पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही करते हुए रविवार को न्यायालय भेज दिया।

Img

प्रभुपुर भलेहटा स्थित 6 नवंबर 25 को हनुमान गढ़ी मंदिर से चोरों ने 5 पीतल का घंटा चोरी हो गया था। जिसमे भलेहटा के मंशी गिरी ने बलुआ थाने में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत किया था। मुकदमा के आधार पर बलुआ एसओ ने टीम गठित कर कार्यवाही शुरू किया। शनिवार की शाम को मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर दोनों शातिर चोरों को मोहरगंज तालाब के पास से घंटा के साथ गिरफ्तार कर लिया। चोर घंटा को कहीं बेचने के फिराक में थे।

विज्ञापन

Img

इस संदर्भ में बलुआ एसओ अतुल कुमार ने बताया कि दोनों शातिर चोर एक विकास राजभर पुत्र राजेंद्र राजभर बलुआ थाना के सिवाने गांव और दूसरा सूरज उर्फ भोंदू पुत्र झुन्ना राम सिंगहा के रहने वाले हैं। दोनों शातिर चोर हैं और पूछताछ में बताया कि वे हनुमान गढ़ी मंदिर से घंटा चोरी किए थे। जो अपनी नशा का शौक पूरा करने के लिए करते हैं। विकास के खिलाफ पहले भी पीडियूनर, वाराणसी, बलुआ थाने और भोंदू के खिलाफ बलुआ थाने में मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तार करने वाले टीम में बलुआ एसओ अतुल कुमार, मोहरगंज चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र गौतम, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र यादव, हे. का. दया राम सोनकर, राजबहादुर सोनकर मौजूद थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.