Chandauli News: गंगा में लगातार डूबकर मरने की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस हुई सक्रिय.
"बलुआ पुलिस द्वारा हर घाट पर सुरक्षा दिखाई दी। सबसे ज्यादा भीड़ बलुआ घाट पर रही। घाट पर बलुआ एसओ द्वारा छोटे बच्चों को दूर रखा गया। मंच द्वारा लगातार घोषणाएं होती रहीं"
chandauli
8:14 PM, Oct 28, 2025
Share:


बलुआ पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर पैनी निगाह रखी बलुआ पुलिस
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। छठ पूजा के दौरान जनपद में हुई मौतों से बलुआ पुलिस सक्रिय दिखी। बलुआ पुलिस द्वारा छोटे बच्चों को घाट से दूर रखने के साथ ही नाव से हिदायत दी गई। वहीं, पानी से बच्चों को दूर रखने का बराबर एलाउंस भी होता रहा। छठ पूजा के दौरान बेदी बनाने जा रही हरधन जुड़ा में दो बच्चों सत्यम और अमित की मौत रविवार को गंगा में डूबने से हो गई।
विज्ञापन
वही सोमवार की शाम को बबुरी में छठ पूजा में आए तीन बच्चे सेल्फी के दौरान डूबने से जनपद में सन्नाटा छा गया है। इसे लेकर बलुआ पुलिस द्वारा हर घाट पर सुरक्षा दिखाई दी। सबसे ज्यादा भीड़ बलुआ घाट पर रही। घाट पर बलुआ एसओ द्वारा छोटे बच्चों को दूर रखा गया। मंच द्वारा लगातार घोषणाएं होती रहीं।



