मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news police busted inter district thief gang recovered 8 mobile phones and silver chain

Chandauli News: पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद.

"आरोपियों के कब्जे से चोरी के आठ एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक सफेद धातु की चेन बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने ट्रक चालकों और नशे की हालत में पड़े लोगों को निशाना बनाकर चोरी करने की बात स्वीकार की है। साथ ही जनवरी में दरियापुर में हुई चोरी की घटना में भी अपनी संलिप्तता कबूल की है।"

chandauli

8:15 PM, Jul 26, 2026

Share:

Chandauli News: पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद.
logo

गिरफ्तार दोनों आरोपी बरामद मोबाइल फोन व चांदी की चेन के साथ।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। मुगलसराय पुलिस ने चोरी की घटनाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय चोर गिरोह के दो सदस्यों वारिस खान और अंसार खान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी के आठ एंड्रॉयड मोबाइल फोन और करीब 10 ग्राम वजन की सफेद धातु की चेन बरामद की है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी हमीदपुर कोनिया नट बस्ती के पास चोरी की नई वारदात की योजना बना रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में वारिस खान ने जनवरी 2026 में दरियापुर (पंडितपुरवा) में हुई चोरी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि उस घटना में उसका एक साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है, जबकि वह फरार हो गया था। आरोपियों ने यह भी बताया कि बरामद मोबाइल फोन टेंगरा मोड़ बाईपास के आसपास खड़े ट्रकों में सो रहे चालकों की जेब से चोरी किए गए थे।

विज्ञापन

वहीं बरामद चेन रामनगर चौक के पास नशे की हालत में सो रहे एक व्यक्ति के गले से चोरी की गई थी। दोनों ने कबूल किया कि नशे और ऐशो-आराम के लिए वे इस तरह की वारदातों को अंजाम देते थे। मुगलसराय पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अन्य चोरी की घटनाओं में भी उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.