ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news police campaign against illegal soil and sand mining jcb and tractor seized

Chandauli News: अवैध मिट्टी व बालू खनन के खिलाफ पुलिस का अभियान, जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त.

"सकलडीहा कोतवाली प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध खनन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पकड़े गए जेसीबी और ट्रैक्टर के संबंध में खनन विभाग को रिपोर्ट भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि आगे भी अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

9:02 AM, Jan 14, 2026

Share:

Chandauli News: अवैध मिट्टी व बालू खनन के खिलाफ पुलिस का अभियान, जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त.
logo

सकलडीहा कोतवाली में सीज की गई जेसीबी और ट्रैक्टर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ओरवा गांव में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर को मौके से पकड़कर जब्त कर लिया। दोनों वाहनों को कोतवाली लाकर सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त कारोबारियों में खलबली मच गई है।
बताया जा रहा है कि सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ओरवा, चतुर्भुजपुर, डेढ़गांवा और नई बाजार इलाके में लंबे समय से मिट्टी और बालू का अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा था। सुबह के समय ओवरलोड बालू वाहनों की आवाजाही और गांवों में मिट्टी निकालकर ऊंचे दामों पर बिक्री की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।
सूचना के आधार पर कोतवाली प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने पुलिस टीम के साथ ओरवा गांव में छापेमारी की। इस दौरान मौके पर अवैध खनन में लगे एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया गया। पुलिस दोनों वाहनों को कोतवाली लेकर आई और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध खनन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पकड़े गए जेसीबी और ट्रैक्टर के संबंध में खनन विभाग को रिपोर्ट भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि आगे भी अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.