Chandauli News: पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब व बीयर की खेप, एक तस्कर गिरफ्तार.
"बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।"
chandauli
9:03 PM, Jan 21, 2026
Share:


बलुआ पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त व बरामद शराब-बीयर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बलुआ पुलिस को बुधवार को अहम सफलता मिली। पुलिस ने चेकिंग के दौरान महुअरिया गांव के पास दो अलग-अलग वाहनों से भारी मात्रा में अवैध शराब और बीयर बरामद की है। इस कार्रवाई में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष बलुआ अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान महुअरिया गांव के पास एक संदिग्ध बैगनार कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। वहीं, एक ट्रेलर वाहन से पुलिस ने एक अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
वाहनों की तलाशी में पुलिस को कुल 96 केन टरबोग बीयर (48 लीटर), ब्लू लाइम बीयर की 3 पेटियों में 72 केन (36 लीटर) और 570 पाउच ट्रेटा पैक (114 लीटर) अवैध देशी शराब बरामद हुई। इस प्रकार कुल 198 लीटर अवैध शराब और बीयर जब्त की गई। पुलिस ने बैगनार कार और बिना नंबर के ट्रेलर वाहन को सीज कर दिया है।
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान विजेता कुमार पुत्र विद्यानंद सागर, निवासी ग्राम पंडरी, थाना नासिरगंज, जनपद रोहतास (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त यहां से शराब ले जाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बिक्री करता था। इस मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार तस्कर की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
