Chandauli News: 21.780 किलो गांजा के साथ पुलिस ने एक तस्कर को दबोचा, एक साथी फरार.
“चंदौली के चकिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान 21.780 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।”
chandauli
6:11 PM, Aug 3, 2026
Share:


चकिया पुलिस की गिरफ्त में तस्कर बरामद गांजा
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया, चंदौली.
चंदौली। चकिया थाना पुलिस ने सोमवार को चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 21.780 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जबकि उसका साथी मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, चकिया थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम जलेबिया मोड़ के नीचे हेमइया मंदिर के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान नौगढ़ की ओर से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो चालक भागने लगा। घेराबंदी के दौरान पीछे बैठे युवक को पकड़ लिया गया, जबकि चालक बाइक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी की पहचान लालजी यादव पुत्र शिवनाथ यादव निवासी ग्राम जमसोत, थाना चकरघट्टा, जनपद चंदौली के रूप में हुई। उसके पास मौजूद प्लास्टिक के बोरे की तलाशी लेने पर टेप से लिपटे 11 पैकेटों में कुल 21.780 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी घरभरन यादव के साथ बिहार से गांजा लाकर वाराणसी में बेचने जा रहा था। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
