मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news police caught cow smuggler with a reward of rs 50 thousand from the national highway

Chandauli News: 50 हजार के इनामी गौ तस्कर को पुलिस ने नेशनल हाईवे से दबोचा.

"पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 में दर्ज गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता से जुड़े मामले में वह वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसी मामले में पहले पुलिस ने एक ट्रक से 25 गोवंश बरामद करते हुए दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था।"

chandauli

10:21 AM, Mar 16, 2026

Share:

Chandauli News: 50 हजार के इनामी गौ तस्कर को पुलिस ने नेशनल हाईवे से दबोचा.
logo

सैयदराजा पुलिस की गिरफ्त में इनामी गोवंश तस्कर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। सैयदराजा पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे एनएच-19 हाइवे स्थित भतीजा अंडरपास के पास से दबोचा। आरोपी मेरठ जिले का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मजीद (42) पुत्र जफर निवासी बेहरौरा मछरा थाना तिठौर, जिला मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 में दर्ज गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता से जुड़े मामले में वह वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसी मामले में पहले पुलिस ने एक ट्रक से 25 गोवंश बरामद करते हुए दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि मजीद फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.