मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news police caught the main kingpin of illegal oil business

Chandauli News: अवैध तेल कारोबार के मुख्य सरगना को पुलिस ने दबोचा.

"बताया जा रहा है कि इस पूरे अवैध तेल कारोबार के नेटवर्क को लेकर पुलिस पहले से सक्रिय थी और एडीजी जोन की टीम द्वारा की गई छापेमारी के बाद से ही फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई थी। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।"

chandauli

8:37 PM, Mar 8, 2026

Share:

Chandauli News: अवैध तेल कारोबार के मुख्य सरगना को पुलिस ने दबोचा.
logo

अलीनगर पुलिस की गिरफ्त में तेल चोरी गैंग का मुख्य सरगना प्रमोद चौहान

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).  

चंदौली। अलीनगर क्षेत्र में चल रहे अवैध तेल कारोबार के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। काफी दिनों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी प्रमोद चौहान को अलीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन और नगदी भी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, 27 फरवरी को एडीजी जोन वाराणसी की स्पेशल टीम ने इंडियन ऑयल डिपो गेट, जीटी रोड किनारे स्थित अवैध गोदाम समेत चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान तेल से भरे टैंकर से अवैध कटिंग करते आधा दर्जन लोग पकड़े गए थे। वहीं जीटी रोड किनारे करकट से बने अस्थायी गोदाम में बड़ी मात्रा में डीजल भंडारित मिला था। टीम ने दो छोटी कारों में रखे कैनों में भरा करीब एक हजार लीटर डीजल और डीजल से लदे दो टैंकर भी बरामद किए थे। इस दौरान प्रहलाद चौहान, राकेश चौहान, पंकज, असलम, दानिश समेत टैंकर चालक गुड्डू यादव और कमलेश यादव को गिरफ्तार किया गया था, जबकि गिरोह का मुख्य आरोपी प्रमोद चौहान मौके से फरार हो गया था।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर वांछित आरोपियों की तलाश में चल रहे अभियान के तहत अलीनगर पुलिस ने शनिवार शाम मुखबिर की सूचना पर वार्ड नंबर 16 से प्रमोद चौहान पुत्र मुराहू चौहान निवासी वार्ड नंबर 9 अलीनगर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक रियलमी कंपनी का मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल और 2200 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि इस पूरे अवैध तेल कारोबार के नेटवर्क को लेकर पुलिस पहले से सक्रिय थी और एडीजी जोन की टीम द्वारा की गई छापेमारी के बाद से ही फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई थी। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.