मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news police caught the wanted person with a reward of rs 25 thousand from bihar he was absconding in the case of cattle recovery

Chandauli News : 25 हजार के इनामी वांछित को पुलिस ने बिहार से पकड़ा, गोवंश बरामदगी मामले में था फरार.

“चंदौली में कंदवा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गोवंश बरामदगी के मामले में वांछित था और घटना के बाद से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। पुलिस ने उसे बिहार स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया।”

chandauli

8:22 PM, Aug 19, 2026

Share:

Chandauli News : 25 हजार के इनामी वांछित को पुलिस ने बिहार से पकड़ा, गोवंश बरामदगी मामले में था फरार.
logo

कंदवा पुलिस कि गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। कंदवा थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी महाबीर कुमार को बिहार के पटना जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वह गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम से जुड़े मामले में फरार चल रहा था।

मामला अप्रैल 2026 का है। कंदवा पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 12 गोवंश बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान वाहन के मालिक महाबीर कुमार का नाम सामने आया, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया था।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चंदौली की ओर से उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। कंदवा पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन की जानकारी जुटाई और बुधवार को उसके घर ग्राम हसनचक रहिमनपुर, थाना अथमलगोला, पटना बिहार से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.