Chandauli News: पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को दबोचा.
“बलुआ थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान लक्ष्मणगढ़ पुलिया के पास एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।”
chandauli
8:09 PM, Aug 6, 2026
Share:


गिरफ्तार अभियुक्त के साथ बरामद तमंचा व कारतूस दिखाती बलुआ पुलिस।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बलुआ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध असलहा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लक्ष्मणगढ़ पुलिया के पास मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध .315 बोर तमंचा तथा एक जिंदा .315 बोर कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कमलेश सोनकर (24) पुत्र स्व. मोहनलाल निवासी लक्ष्मणगढ़, थाना बलुआ के रूप में हुई। पुलिस ने थाना बलुआ पर मु0अ0सं0 233/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



