Chandauli News: पुलिस ने तीन शातिर गोवंश तस्करों को दबोचा, तीन गोवंश और तीन वाहन बरामद.
"पुलिस के अनुसार अभियुक्त हरिशंकर यादव का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।"
chandauli
8:51 PM, Feb 3, 2026
Share:


सैयदराजा पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए गोवंश तस्कर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली).
चंदौली। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर गौ-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सैयदराजा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दो पिकअप वाहन और एक ब्रेजा कार से तीन शातिर गो-तस्करों को गिरफ्तार कर तीन गोवंश बरामद किए हैं। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि NH-19 हाईवे के रास्ते गोवंश की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर जेठमलपुर तिराहा के पास बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान चंदौली की ओर से आ रही दो पिकअप वाहनों को रोकने का प्रयास किया गया, तभी एक सफेद ब्रेजा वाहन में सवार लोगों ने पिकअप चालकों को पुलिस चेकिंग की चेतावनी देते हुए भागने का इशारा किया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों पिकअप चालकों ने पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन बैरियर से टकराकर वाहन रुक गए। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों वाहनों में सवार आरोपियों को मौके से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन गोवंश, दो पिकअप वाहन और एक ब्रेजा कार के अलावा दो मोबाइल फोन और 400 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर थाना सैयदराजा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सनी सरोज, हरिशंकर यादव और संतोष यादव, निवासी जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त हरिशंकर यादव का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।
