मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news police caught two cattle smugglers they were absconding in the case of cattle smuggling

Chandauli News: पुलिस ने दो गोवंश तस्करो को दबोचा, गोवंश तस्करी के मामले में चल रहे थे फरार.

"थानाध्यक्ष अशोक मिश्र का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और प्रकरण में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि वांछित आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।"

chandauli

9:22 PM, Feb 27, 2026

Share:

Chandauli News: पुलिस ने दो गोवंश तस्करो को दबोचा, गोवंश तस्करी के मामले में चल रहे थे फरार.
logo

सैयदराजा पुलिस की गिरफ्त में दोनों गोवंश तस्कर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली). 

चंदौली। सैयदराजा थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम से जुड़े एक मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को जेठमलपुर अंडरपास पुल के पास से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे मुखबिर की सूचना पर टीम ने घेराबंदी की। इस दौरान मोहित कुमार कश्यप (29) और राजीव प्रसाद कश्यप (35) निवासी ग्राम लख्खापुर, थाना बड़ागांव, जिला वाराणसी को हिरासत में लिया गया। दोनों आरोपी सैयदराजा थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 62/2026 में वांछित चल रहे थे। मामले में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराएं लगी हैं।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष अशोक मिश्र का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और प्रकरण में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि वांछित आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.