Chandauli News: 16 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को पुलिस ने दबोचा.
"चकिया प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों का संगठित गिरोह है। गिरफ्तारी के बाद इनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है"
chandauli
9:32 PM, Dec 9, 2025
Share:


चकिया पुलिस की गिरफ्त में दोनों गांजा तस्कर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.
चंदौली। चकिया कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सोमवार की रात थाना क्षेत्र के गांधीनगर गांव से दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को 16 किलो 200 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, दोनों तस्कर अशोक कुमार तथा अवधेश राम बिहार राज्य के कैमूर ज़िले के चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के निवासी हैं। ये लोग बाइक से गांजे की तस्करी कर रहे थे। इसी दौरान, गांधीनगर में चेकिंग के दौरान पुलिस की घेराबंदी में दबोच लिए गए।
विज्ञापन
चकिया प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों का संगठित गिरोह है। गिरफ्तारी के बाद इनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष अर्जुन सिंह, सैदूपुर चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडेय, संदीप अत्री, राकेश सिंह, सूरज कुमार, रविंद्र कुमार, और राकेश यादव शामिल रहे।



