Chandauli News: अवैध सूदखोरी पर पुलिस का शिकंजा, सख्त कार्रवाई के निर्देश.
"पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति ब्याज माफियाओं से परेशान है या उसे धमकी मिल रही है, तो वह निडर होकर पुलिस से संपर्क करे। पीड़ित की पहचान गोपनीय रखते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
10:33 PM, Apr 11, 2026
Share:


मातहतो को निर्देश देते पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By:पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जिले में अवैध सूदखोरी (ब्याज माफिया) के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि बिना लाइसेंस ब्याज पर पैसा देकर आम लोगों का शोषण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
निर्देश के तहत पुलिस अब ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर सूची तैयार करेगी, जो अवैध रूप से कर्ज देकर लोगों को धमकाते हैं या सादे कागज व चेक पर हस्ताक्षर कराकर संपत्ति हड़पने का प्रयास करते हैं। उत्तर प्रदेश साहूकारी अधिनियम के तहत निर्धारित सीमा से अधिक ब्याज वसूलना अपराध माना गया है। यह भी कहा है कि किसी भी पीड़ित की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही गांव-गांव में जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को ऐसे माफियाओं से सतर्क रहने की सलाह दी जाएगी।
