ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news police delegation from police sp delegation removed the fir lodged on manoj singh w

Chandauli News: मनोज सिंह डब्लू पर दर्ज एफआईआर को हटाए पुलिस, एसपी से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल.

"सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायन राजभर ने कहा कि मनोज सिंह डब्लू किसानों व आमजन की आवाज को निरंतर उठाते रहते हैं और उन्होंने सिंचाई के मुद्दे पर सिंचाई विभाग के अफसरों की लापरवाही उजागर की और उसे ठीक करने की चेतावनी दी। लेकिन सिंचाई विभाग समस्या पर ध्यान देने की बजाय जनप्रतिनिधि के खिलाफ ही कंदवा थाने में मुकदमा पंजीकृत करा दिया"

chandauli

10:44 PM, Oct 6, 2025

Share:

Chandauli News: मनोज सिंह डब्लू पर दर्ज एफआईआर को हटाए पुलिस, एसपी से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल.
logo

एसपी से बात करते सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: खुशहाल पठान. 

चंदौली। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे से मिला। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर व पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार बिंद ने एसपी के समक्ष किसानों के हित की आवाज उठाने वाले सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू के ऊपर दर्ज एफआईआर के मुद्दे को उठाया। मांग की कि सपा नेता पर दर्ज निराधार मुकदमे को तत्काल हटाया जाए। क्योंकि जनता की आवाज उठाने पर किसी भी जनप्रतिनिधि के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना लोकतंत्र पर गहरा आघात है।

Img

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायन राजभर ने कहा कि मनोज सिंह डब्लू किसानों व आमजन की आवाज को निरंतर उठाते रहते हैं और उन्होंने सिंचाई के मुद्दे पर सिंचाई विभाग के अफसरों की लापरवाही उजागर की और उसे ठीक करने की चेतावनी दी। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि सिंचाई विभाग समस्या पर ध्यान देने की बजाय समस्या को संज्ञान में लाने का प्रयास करने वाले जनप्रतिनिधि के खिलाफ ही कंदवा थाने में मुकदमा पंजीकृत करा दिया, जो पूरी तरह से निराधार है। ऐसे एफआईआर से जनता के हित में आवाज उठाने वाले जनप्रतिनिधि हतोत्साहित होंगे, वहीं अफसरों की लापरवाही व जनहित के प्रति उनकी शिथिलता और बढ़ेगी, जो पूरी तरह से गलत है।

विज्ञापन

Img

बिरेंद्र कुमार बिंद ने कहा कि चारी पंप कैनाल के मामले में सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू पर लगाए गए फर्जी मुकदमे को तत्काल वापस लिया जाए। कहा कि पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज करना पूरी तरह से तानाशाहपूर्ण रवैया है। किसी भी जनप्रतिनिधि के खिलाफ ऐसी कार्यवाही लोकतंत्र में उचित नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने अलीनगर थाना क्षेत्र की घटना का जिक्र किया और उक्त मामले में निर्दोष लोगों को बेवजह परेशान न करने के साथ ही दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान जिला महासचिव नफीस अहमद, अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव अजय कुमार मौर्य, शिवबंधन विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी शोएब अख्तर, राज चौहान, धर्मेंद्र पटेल, करन, विशाल आदि उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.