क्राइम/न्यूज़/chandauli news police encounter with a criminal carrying a reward of rs 50 thousand arrested after being shot in the leg

Chandauli News: 50 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार.

"चंदौली में 50 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। सैयदराजा पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने घेराबंदी कर राजू मुसहर को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक बदमाश ने टीम पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी। राजू हत्या सहित डकैती के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा था।"

chandauli

11:03 PM, Aug 12, 2026

Share:

Chandauli News: 50 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार.
logo

पुलिस एनकाउंटर में घायल 50 हजार इनामी राजू मुसहर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। जिले में वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सैयदराजा पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है। हत्या सहित डकैती के मामले में वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश राजू मुसहर से बुधवार को पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Img

पुलिस के अनुसार, 15 दिसंबर 2025 को सैयदराजा थाना क्षेत्र के ग्राम तिनधुआं में हत्या सहित डकैती की वारदात हुई थी। मामले में कुल सात अभियुक्तों के शामिल होने की बात सामने आई थी, जिनमें पांच की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दो आरोपी वांछित चल रहे थे। इनमें बिहार के कैमूर (भभुआ) जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के सतोपती गांव निवासी राजू मुसहर पर चंदौली पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

बुधवार को सैयदराजा पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम को सूचना मिली कि राजू मुसहर चंदौली में आने वाला है। इसके बाद टीम ने सैयदराजा थाना क्षेत्र के ग्राम पट्टीदारी सवैया महलवार के पास सैयदराजा-धरौली हाईवे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार राजू दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो पुलिस के मुताबिक उसने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे मौके से दबोच लिया।

Img

तलाशी में उसके पास से .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक मिसफायर कारतूस बरामद हुआ। एक मोटरसाइकिल भी मिली है, जिसके चोरी की होने अथवा आरोपी के नाम होने की जांच पुलिस कर रही है। सीओ सदर नामेंद्र कुमार ने बताया कि राजू 50 हजार रुपये का इनामी था और हत्या सहित डकैती के मुकदमे में वांछित चल रहा था। मामले में बरामदगी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.