Chandauli News: शातिर लूटेरे से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली, एक पुलिसकर्मी भी घायल.
"सीओ सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई लूटकांड में शामिल गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता है और आगे इनके नेटवर्क की जांच की जा रही है।"
chandauli
8:45 AM, Jun 7, 2026
Share:


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया में भर्ती घायल बदमाश
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर ब्यूरो.
चंदौली। थाना बलुआ पुलिस ने असलहे के बल पर राहगीरों से लूट करने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार बीते 03 जून को चहनियां बाजार में वादी गोविंद मिश्रा से बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल सटाकर मोबाइल फोन और नकदी लूट ली थी। इस मामले में थाना बलुआ में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान अनुपम पांडे उर्फ गोलू और आकाश कुमार के रूप में की। रविवार की अलसुबह पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे भागने लगे। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें उपनिरीक्षक जमीलुद्दीन खान घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी अनुपम पांडे के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी 3 जून को चहनिया बाजार और एचडीएफसी बैंक के सामने हुई मोबाइल व नकदी लूट की घटना में शामिल थे। मौके से तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। सीओ सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई लूटकांड में शामिल गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता है और आगे इनके नेटवर्क की जांच की जा रही है।



