Chandauli News: मवेशी चोरी करने आए बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, पांच गिरफ्तार.
“चंदौली के चकिया थाना क्षेत्र में मवेशी चोरी की सूचना पर पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी कर बदमाशों को दबोच लिया। इस दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।”
chandauli
11:15 AM, Jul 25, 2026
Share:


अस्पताल में भर्ती बदमाश से पूछताछ करते चकिया सीओ
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार चकिया चंदौली.
चंदौली। चकिया थाना क्षेत्र के गरला गांव के पास शनिवार को मवेशी चोरी की सूचना पर पुलिस और एसओजी टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि भागने के दौरान फायरिंग करने वाले एक बदमाश के पैर में जवाबी कार्रवाई में गोली लगी। घायल आरोपी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
चकिया पुलिस के अनुसार, कंट्रोल रूम को भभौरा नाका गांव से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश नीले रंग की मैजिक वाहन से मवेशी चोरी करने पहुंचे थे। ग्रामीणों के जाग जाने पर वे वाहन लेकर भाग निकले। सूचना मिलते ही एसओ चकिया और एसओजी टीम ने घेराबंदी शुरू की। गरला गांव के आगे पुलिस ने मैजिक वाहन को ओवरटेक कर रोक लिया। वाहन से उतरकर भाग रहे चार बदमाशों को मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि एक बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा।
विज्ञापन
आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम रामकरण, बबलू, शशि, प्रताप तथा वाहन चालक ने अली हुसैन बताया। उनके कब्जे से एक तमंचा, फायरशुदा कारतूस और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। सीओ चकिया अजीत सिंह चौहान ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।



