मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news police encounter with the absconding accused after raping and murdering an innocent child both of them shot in the leg a policeman also injured in the encounter

Chandauli News: मासूम से दुष्कर्म और हत्या कर फरार आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दोनों के पैर में लगी गोली, एक पुलिसकर्मी भी मुठभेड़ में घायल.

"सीओ पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपी पेशी पर जाते समय दरोगा की रिवाल्वर लेकर भाग रहे थे, जिन्हें मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। बताया कि दोनों आरोपी गांव के ही हैं, जिन्होंने पूछताछ में बताया कि उन्होंने अत्यधिक शराब और गांजे का सेवन किया था। नशे की हालत में दोनों ने इस कृत्य को अंजाम दिया"

chandauli

8:37 PM, Oct 31, 2025

Share:

Chandauli News: मासूम से दुष्कर्म और हत्या कर फरार आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दोनों के पैर में लगी गोली, एक पुलिसकर्मी भी मुठभेड़ में घायल.
logo

मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या करने वाले आरोपी रंजीत और लेखराज

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते सोमवार को 6 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हुई हत्या के मामले के आरोपियों को अलीनगर पुलिस ने शुक्रवार को रेवसा ओवर ब्रिज के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस ने घायल दोनों आरोपियों और हेड कांस्टेबल रोशन यादव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Img

मामले में पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। जिसमें जांच के दौरान दो आरोपी गांव के ही रंजीत बिंद और लखन बिंद दोषी पाए गए थे। जिन्होंने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार भी कर ली थी। पूछताछ के बाद आलू मिल चौकी प्रभारी अनिल कुमार यादव, हेड कांस्टेबल रोशन कुमार यादव और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ उन्हें चंदौली न्यायालय में पेशी पर ले जा रहे थे।

Img

अलीनगर थाना के रिंग रोड के समीप पुलिस के वाहन में तकनीकी खराबी आ गई। जब पुलिसकर्मी वाहन से उतरकर गाड़ी की खराबी देखने लगे, इसी बीच रंजीत बिंद एसआई अनिल कुमार यादव की सर्विस पिस्टल लेकर भागने लगा। उसने करीब 400 मीटर दूर रेलवे ओवरब्रिज के पास पुलिस टीम पर फायर कर दिया, जिसमें रोशन कुमार यादव के बाएं हाथ में गोली लग गई। वहीं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिससे दोनों घायल हो गए।

विज्ञापन

Img

घायलावस्था में दोनों आरोपियों और हेड कांस्टेबल रोशन को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नियामताबाद में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार और मेडिकल जांच के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 

Img

इस बाबत सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपी पेशी पर जाते समय दरोगा की रिवाल्वर लेकर भाग रहे थे, जिन्हें मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। बताया कि दोनों आरोपी गांव के ही हैं, जिन्होंने पूछताछ में बताया कि उन्होंने अत्यधिक शराब और गांजे का सेवन किया था। नशे की हालत में दोनों ने इस कृत्य को अंजाम दिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.