ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news police exposed the robbery two accused arrested fake pistol mobile and 62 700 recovered

Chandauli News: लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नकली पिस्टल, मोबाइल और ₹62,700 बरामद.

“सैयदराजा पुलिस ने चार दिन पहले हुई लूट और छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट में प्रयुक्त बाइक, नकली पिस्टल, लूटी गई चेन बेचकर मिले ₹62,700 और मोबाइल फोन बरामद किया है।”

chandauli

7:49 PM, Jul 17, 2026

Share:

Chandauli News: लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नकली पिस्टल, मोबाइल और ₹62,700 बरामद.
logo

सैयदराजा पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा थाना पुलिस ने लूट और छिनैती की वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई की भोर में सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेचन बाबा मंदिर के पास खेत की सिंचाई करा रहे रामनेती सिंह और उनके चचेरे भाई पर हमला कर सोने की चेन लूट ली गई थी। विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट की गई और आरोपियों ने हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर थाना सैयदराजा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर कस्बा चंदौली स्थित पावर हाउस के पास से करन सिंह उर्फ बीरू (23) और अमन सिंह उर्फ शेरू (24) निवासी भुवालपुर जेवरियाबाद, थाना सैयदराजा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, तेज आवाज करने वाली नकली पिस्टल, लूटी गई सोने की चेन बेचकर प्राप्त ₹62,700 नकद तथा एक टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि घटना के बाद वे किसी अन्य अपराध को अंजाम देने की फिराक में थे।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक धर्मदेव प्रसाद तथा थाना सैयदराजा की पुलिस टीम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.