मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news police exposed the theft vicious thief arrested with jewelery and cash

Chandauli News: पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, आभूषण और नगदी के साथ शातिर चोर गिरफ्तार.

"तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी कान के टप्स, एक नाक की कील, दो जोड़ी पायल तथा 500 रुपये नगद बरामद किए गए। बरामद सामान की पहचान चोरी गए माल के रूप में की गई।"

chandauli

6:32 PM, Jun 4, 2026

Share:

Chandauli News: पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, आभूषण और नगदी के साथ शातिर चोर गिरफ्तार.
logo

सैयदराजा पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर ब्यूरो.

चंदौली। सैयदराजा पुलिस ने चोरी की एक वारदात का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए आभूषणों के साथ नगदी भी बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार 15 मई 2026 को थाना सैयदराजा क्षेत्र के ग्राम ढेढ़वा निवासी रामगणेश पाण्डेय ने घर में चोरी होने की सूचना दी थी। शिकायत में बताया गया कि रात करीब 12 बजे से 3 बजे के बीच अज्ञात चोर घर में घुस गए और बहू की अलमारी तथा पत्नी का बक्सा तोड़कर जेवरात और नगदी चोरी कर ले गए। घटना के संबंध में सैयदराजा थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नरहनकला बाजार के पास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की तीन जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी कान के टप्स, एक नाक की कील, दो जोड़ी पायल तथा 500 रुपये नगद बरामद किए गए। बरामद सामान की पहचान चोरी गए माल के रूप में की गई।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक खरवार पुत्र निवासी ग्राम ऐलही, थाना सैयदराजा, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आगे की कार्रवाई की जा रही है। अभियान में उपनिरीक्षक मारकण्डेय सिंह, चौकी प्रभारी धरौली, कांस्टेबल अनिल यादव और कांस्टेबल अभिषेक मिश्रा शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.