Chandauli News: पुलिस ने 10 गोवंश को तस्करों से कराया मुक्त, चार अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार.
"थाना इलिया पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तस्करो को जेल भेज दिया है। पकड़े गए तस्करो के अपाराधिक इतिहास को खंघालने में पुलिस जुट गयी है। इलाके में इस कार्रवाई के बाद पशु तस्करी पर लगाम कसने की दिशा में पुलिस की सक्रियता चर्चा में है।"
chandauli
3:15 PM, Feb 19, 2026
Share:


इलिया पुलिस कि गिरफ्त में पकड़े गए गोवंश तस्कर.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).
चंदौली। इलिया थाना क्षेत्र के खझरा पहाड़ी से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वध के लिए बिहार ले जाए जा रहे 10 गोवंश बरामद किए हैं। इस दौरान चार अंतर्राज्यीय पशु तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्कर पैदल ही गौवंश को लेकर बिहार जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार बुधवार को इलिया थाना क्षेत्र के खझरा पहाड़ी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। गांव खझरा के पास 10 गोवंश को पैदल हांककर बिहार की ओर ले जाया जा रहा था। मौके से चारों आरोपियों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दशरथ राम (58), संजय पांडेय (45), मारकंडेय धोबी (50) और दूलारे पासवान (40) निवासी जिला कैमूर भभुआ, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी संगठित तरीके से पशु तस्करी में शामिल थे।
विज्ञापन
मामले में थाना इलिया पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तस्करो को जेल भेज दिया है। पकड़े गए तस्करो के अपारधिक इतिहास को खंघालने में पुलिस जुट गयी है। इलाके में इस कार्रवाई के बाद पशु तस्करी पर लगाम कसने की दिशा में पुलिस की सक्रियता चर्चा में है।
