Chandauli News: पुलिस ने तस्कर से 6 गोवंश कराया मुक्त, एक तस्कर गिरफ्तार.
"बलुआ थानाध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि आरोपी वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र से छुट्टा छह गोवंशों को पकड़कर पहले गंगा किनारे एकत्र करता था। इसके बाद टांडा कला पीपा पुल के रास्ते खेतों के बीच से छिपाकर उन्हें बिहार ले जाने की तैयारी थी। आशंका है कि वहां इन गोवंशों को वध के लिए ले जाया जा रहा था।"
chandauli
8:45 PM, Mar 9, 2026
Share:


बलुआ पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया गोवंश तस्कर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोवंश को मारते-पीटते हुए ले जा रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान छह गोवंशों को भी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को बलुआ पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चकरा नहर के पास एक व्यक्ति गोवंशों को हांककर कहीं ले जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ लिया। पकड़ा गया व्यक्ति त्रिलोकी यादव बताया जा रहा है, जो बलुआ थाना क्षेत्र के चकरा गांव का निवासी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपी वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र से छुट्टा छह गोवंशों को पकड़कर पहले गंगा किनारे एकत्र करता था। इसके बाद टांडा कला पीपा पुल के रास्ते खेतों के बीच से छिपाकर उन्हें बिहार ले जाने की तैयारी थी। आशंका है कि वहां इन गोवंशों को वध के लिए ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने सभी गोवंशों को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर भिजवाया है, जबकि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के साथ पुलिस टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
