Chandauli News: बिहार जा रही मैजिक से पुलिस ने मुक्त कराया चार गोवंश, एक गोवंश तस्कर गिरफ्तार.
"सैयदराजा थानाध्यक्ष विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में मंगलवार को सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर बरठी कमरौर गांव के समीप नेशनल हाइवे 19 पर एक टाटा मैजिक से 04 गोवंश, 3500 रुपये नगद और 01 टच स्क्रीन मोबाइल बरामद करते हुए एक गौ तस्कर को गिरफ्तार किया गया"
chandauli
11:09 AM, Oct 8, 2025
Share:


सैयदराजा पुलिस की गिरफ्त में गोवंश तस्कर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा.
चंदौली। सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक मैजिक वाहन में क्रूरतापूर्वक लाद कर वध हेतु पश्चिम बंगाल ले जा रहे 04 गोवंश बरामद करते हुए 01 अभियुक्त को बरठी कमरौर के समीप से गिरफ्तार किया गया। सैयदराजा थानाध्यक्ष विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में मंगलवार को सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर बरठी कमरौर गांव के समीप नेशनल हाइवे 19 पर एक टाटा मैजिक से 04 गोवंश, 3500 रुपये नगद और 01 टच स्क्रीन मोबाइल बरामद करते हुए एक गौ तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमित पुत्र चन्द्रभान निवासी वीसूपुर थाना बलुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि गोवंशों को चौबेपुर जनपद वाराणसी से लादकर चंदौली के रास्ते बिहार होते पश्चिम बंगाल ले जा रहा था। जहां गोवध के लिए गोवंशों को बेचकर काफी अच्छा पैसा कमाते हैं।
विज्ञापन



