Chandauli News: पुलिस ने दो वाहनों से चार गोवंश कराया मुक्त, तीन गौ-तस्कर गिरफ्तार.
"थाना सैयदराजा पर गोवध निवारण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।"
chandauli
5:41 PM, Feb 1, 2026
Share:


सैयदराजा पुलिस गिरफ्त में गोवंश तस्कर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली).
चंदौली। गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सैयदराजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग वाहनों से कुल चार गोवंश बरामद करते हुए तीन शातिर गौ-तस्करों को गिरफ्तार किया है। सभी गोवंशों को सुरक्षित कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। सैयदराजा थानाध्यक्ष विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में नेशनल हाईवे 19 पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान ग्राम बरठी कमरौर मेडिकल कॉलेज के पास एक मैजिक वाहन को रोकने पर चालक व परिचालक भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। वाहन की तलाशी में दो गोवंश बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पीछे एक और वाहन में गोवंश ले जाए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने HP पेट्रोल पंप के पास दूसरे वाहन को रोका, जहां से दो और गोवंश बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त गोवंशों को वध के लिए बिहार ले जा रहे थे। इस मामले में थाना सैयदराजा पर गोवध निवारण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
