ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news police freed the girl locked in the room by breaking the lock of the house case registered against two

Chandauli News: कमरे में बंद युवती को पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर कराया मुक्त, दो पर नामजद मुकदमा.

“शहाबगंज क्षेत्र में कमरे के अंदर युवती को बंद किए जाने की सूचना पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ताला खुलवाकर युवती को बाहर निकाला। तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।”

chandauli

11:40 PM, Sep 17, 2026

Share:

Chandauli News: कमरे में बंद युवती को पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर कराया मुक्त, दो पर नामजद मुकदमा.
logo

बंद मकान का ताला तोड़वाती पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : रतिश कुमार, शहाबगंज, चंदौली.

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र में कमरे के अंदर युवती को बंद किए जाने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार 16 सितंबर को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी। इसके बाद पीआरवी और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ताला खुलवाकर युवती को बाहर निकाला।

Img

मामले में ग्राम सेमरा निवासी कृष्णावती देवी की लिखित तहरीर पर पुलिस ने जुबेर आलम और इकराम अंसारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों से पूछताछ भी की गई है।

विज्ञापन

Img

सीओ चकिया अजीत सिंह चौहान के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच करीब आठ से 10 माह पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक मामले में कुछ तथ्य विरोधाभासी और संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं, जिनकी निष्पक्षता से जांच की जा रही है। पुलिस ने घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति और कानून-व्यवस्था कायम है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.