Chandauli News: फायरिंग कांड में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी की निशानदेही पर तमंचा बरामद.
“धानापुर थाना क्षेत्र के रमरजाय चौराहा फायरिंग मामले में पुलिस ने रिमांड पर लिए गए आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देशी तमंचा और फायरशुदा कारतूस बरामद किया है। बरामदगी के बाद आरोपी पर आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ा दी गई है।”
chandauli
7:54 PM, Jul 24, 2026
Share:


पुलिस टीम की मौजूदगी में बरामद देशी तमंचा व कारतूस के साथ आरोपी.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के रमरजाय चौराहा पर हुए मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए आरोपी चन्दन सिंह की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा और एक फायरशुदा कारतूस बरामद किया है। बरामदगी के बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी जोड़ दी गई है।
पुलिस के अनुसार 5 जुलाई को प्रकाशपुर निवासी विजय बहादुर सिंह के साथ रमरजाय चौराहे के पास मारपीट की गई थी। आरोप है कि इस दौरान अखिलेश सिंह, चन्दन सिंह और रतनराज सिंह ने फायरिंग की तथा तमंचे की बट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अखिलेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि चन्दन सिंह ने बाद में न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था।
विज्ञापन
विवेचना के दौरान धानापुर पुलिस ने न्यायालय से चन्दन सिंह की पुलिस कस्टडी रिमांड प्राप्त की। शुक्रवार को पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर ग्राम डबरिया जाने वाले मार्ग के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखा गया 315 बोर का देशी तमंचा और एक फायरशुदा कारतूस बरामद किया गया। इसके बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाते हुए आरोपी को पुनः न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।
