Chandauli News: छठ पूजा पर हुए नाव हादसे में नाविक को पुलिस नई किया गिरफ्तार, लापरवाही को लेकर बबुरी थाने पर एसपी कब करेंगे कार्रवाई.
"बबुरी पुलिस द्वारा कोदोचक गांव में चन्द्रप्रभा नदी तट पर आयोजित छठ पूजा को लेकर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। घटना के बाद भी मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू करने में कई घंटे लग गए, जिससे स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है"
chandauli
5:28 PM, Oct 29, 2025
Share:


बबुरी पुलिस की गिरफ्त में नाविक पिंटू सोनकर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By:अजीत जायसवाल, बबुरी.
चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के कोदोचक गांव में सोमवार को छठ के दिन नाव पलटने से हुई तीन किशोरों की मौत के मामले में अब अपनी साख बचाने के लिए बबुरी पुलिस एक्शन में आई है। छठ पूजा के दिन कोदोचक गांव में नाव हादसे के मामले में बुधवार को नाव चलाने वाले नाविक पिंटू सोनकर, पुत्र विप्पत, निवासी ग्राम डबरीकला थाना बबुरी को चार सवारी की क्षमता वाली नाव में सात लोगों को बैठाने को लेकर दोषी मानते हुए गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी नाविक पिंटू सोनकर को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। बबुरी पुलिस द्वारा कोदोचक गांव में चन्द्रप्रभा नदी तट पर आयोजित छठ पूजा को लेकर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किया गया था।
विज्ञापन
नाविक पिंटू सोनकर पर आरोप है कि यह जानते हुए कि इस नाव में चार से अधिक लोग बैठेंगे, तो नाव पलट सकती है, उक्त नाव पर नाबालिग बच्चों समेत कुल 7 लोगों को नाव में बैठाकर डबरीकला चन्द्रप्रभा नदी में नाव पर घुमा रहा था। नाव में चार लोगों से अधिक होने के कारण अधिक भार से नाव बीच नदी में पलट गई और नाव डूबने के कारण तीन नाबालिग बच्चों की मौत हो गई थी।
घटना को लेकर मृतकों के परिजनों की तहरीर पर बबुरी थाना में धारा 105 बी.एन.एस. के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपी नाविक पिंटू सोनकर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और अग्रिम कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम नि. विभुतीनारायण राय, उ.नि. राकेश कुमार यादव रहे।



