ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news police initiative to control road accidents meeting with petrol pump and dhaba operators of nh

Chandauli News: सड़क हादसों पर लगाम के लिए पुलिस की पहल, एनएच के पेट्रोल पंप व ढाबा संचालकों के साथ कि बैठक.

"सीओ यातायात ने बताया कि इस मार्ग पर एनएचएआई द्वारा बनाए गए अवैध कट और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रहे हैं। उन्होंने पेट्रोल पंप, होटल और ढाबा संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में अवैध कट न बनाए जाएं और न ही सड़क किनारे अतिक्रमण किया जाए"

chandauli

8:21 PM, Jan 3, 2026

Share:

Chandauli News: सड़क हादसों पर लगाम के लिए पुलिस की पहल, एनएच के पेट्रोल पंप व ढाबा संचालकों के साथ कि बैठक.
logo

पेट्रोल पंप मालिकों और ढाबा संचालकों को दिशा निर्देश देते को ट्रैफिक कृष्ण मुरारी शर्मा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने एनएच-19 पर स्थित पेट्रोल पंप, होटल और ढाबा संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। यह बैठक शनिवार को पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी यातायात कृष्ण मुरारी शर्मा ने की। बैठक में विशेष रूप से एनएच-19 पर कटरिया से नौबतपुर और नौबतपुर से कटरिया तक के मार्ग पर हो रहे सड़क हादसों के कारणों पर चर्चा की गई।

Img

क्षेत्राधिकारी यातायात ने बताया कि इस मार्ग पर एनएचएआई द्वारा बनाए गए अवैध कट और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रहे हैं। उन्होंने पेट्रोल पंप, होटल और ढाबा संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में अवैध कट न बनाए जाएं और न ही सड़क किनारे अतिक्रमण किया जाए। बैठक के दौरान पेट्रोल पंप संचालकों और ढाबा मालिकों ने भी अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इस पर उपस्थित एनएचएआई अधिकारियों ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Img

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर भविष्य में भी इस तरह की बैठकें आयोजित की जाएंगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रभारी निरीक्षक यातायात सत्य प्रकाश यादव, एनएचएआई के अधिकारी, पेट्रोल पंप संचालक, होटल और ढाबा मालिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.