Chandauli News: सोशल मीडिया पर सक्रिय गैंगों पर पुलिस की नजर, सकलडीहा में आधा दर्जन गैंग चिन्हित.
"सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि ऐसे व्यक्तियों और समूहों की सूची तैयार की जा रही है और ऑपरेशन वज्रपात अभियान के तहत उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
12:59 AM, Jun 20, 2026
Share:


Ai फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).
चंदौली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सक्रिय गैंगों और उनके संचालकों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस उप महानिरीक्षक वैभव कृष्ण के निर्देश और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के नेतृत्व में जनपद में ऐसे समूहों की पहचान की जा रही है, जो फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया माध्यमों का उपयोग कर दबंगई, भय का माहौल बनाने या आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में आधा दर्जन गैंग और उनके सदस्यों को चिन्हित किया गया है।
पुलिस के अनुसार सकलडीहा क्षेत्र में 1081 ग्रुप, सत्या ग्रुप, महाकाल ग्रुप, विराट गैंग, 1098 ग्रुप समेत कई सोशल मीडिया आधारित समूहों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इन समूहों से जुड़े कथित गैंग लीडरों और सदस्यों का ब्यौरा तैयार किया जा रहा है। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास और गतिविधियों की भी जांच कर रही है, ताकि आवश्यकतानुसार प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा सके। अभियान के तहत एक चिन्हित गैंग से जुड़े व्यक्ति के विरुद्ध गुरुवार को कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर मारपीट, रंगदारी, धमकी, दबंगई या किसी प्रकार की आपराधिक छवि बनाने का प्रयास करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि ऐसे व्यक्तियों और समूहों की सूची तैयार की जा रही है तथा ऑपरेशन वज्रपात अभियान के तहत उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य समाज में भयमुक्त वातावरण स्थापित करना और अराजक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना है।
