Chandauli News: मुनादी कर अभियुक्त के घर पुलिस ने चस्पा किया कोर्ट का नोटिस, गांव में मचा हड़कंप.
"बलुआ पुलिस का कहना है कि आगे की विधिक कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार की जाएगी।"
chandauli
11:50 PM, Jan 10, 2026
Share:


पक्खोपुर गांव में अभियुक्त के घर नोटिस चस्पा करते उपनिरीक्षक अमरनाथ साहनी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के पक्खोपुर गांव में पुलिस ने बीएनएसएस के तहत वांछित अभियुक्त के घर मुनादी कराकर न्यायालय का नोटिस चस्पा किया। कार्रवाई के दौरान डुगडुगी बजाकर ग्रामीणों को सूचना दी गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।पुलिस के अनुसार पक्खोपुर गांव निवासी सुक्खू पुत्र स्व. मथुरा के विरुद्ध मु.अ.सं. 198/24 में धारा 331(4), 305(ए) एवं 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में दबिश दी गई थी, लेकिन उसके फरार रहने पर न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।9 अक्टूबर 2025 को न्यायालय से जारी नोटिस को डुगडुगी बजाकर ग्रामीणों के समक्ष अभियुक्त के घर उपनिरीक्षक अमरनाथ साहनी द्वारा चस्पा किया गया। साथ ही नोटिस की एक प्रति विधिवत रूप से न्यायालय में भी चस्पा की गई। पुलिस का कहना है कि आगे की विधिक कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार की जाएगी।
विज्ञापन



