मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news police put cpi ml leader under house arrest did satyagraha at his residence itself

Chandauli News:भाकपा माले नेता को पुलिस ने घर में किया नजरबंद, आवास पर ही किया सत्याग्रह.

“चंदौली में सत्याग्रह से पहले भाकपा माले नेता के घर पहुंच गई पुलिस। पपौरा स्थित आवास पर श्रवण कुशवाहा को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने घर पर ही उपवास शुरू कर दिया। खंड विकास अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को मांगों का ज्ञापन भेजा गया।”

chandauli

6:22 PM, Aug 13, 2026

Share:

Chandauli News:भाकपा माले नेता को पुलिस ने घर में किया नजरबंद, आवास पर ही किया सत्याग्रह.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। देश में बढ़ती आर्थिक असमानता, महंगाई और ग्रामीण गरीबों की समस्याओं को लेकर प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह के बीच बलुआ पुलिस ने भाकपा माले के जिला स्थाई समिति सदस्य और अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष कॉमरेड श्रवण कुशवाहा को उनके पपौरा स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद उन्होंने आवास पर ही उपवास किया।

इस दौरान श्रवण कुशवाहा ने खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर के माध्यम से राष्ट्रपति को मांगों से संबंधित ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों के लिए रोजगार का महत्वपूर्ण आधार रहा है, लेकिन इसमें किए जा रहे बदलावों से मजदूरों के कानूनी अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। इसी के विरोध में 13 और 14 अगस्त को ब्लॉक मुख्यालयों पर सत्याग्रह का आह्वान किया गया है। संगठन ने ग्रामीण गरीबों के लिए 10 सूत्रीय मांगें उठाई हैं। इनमें सभी ग्रामीणों के जॉब कार्ड बनाकर रोजगार देने, न्यूनतम मजदूरी 729 रुपये प्रतिदिन करने, आवासविहीन परिवारों को आवास और निर्माण के लिए सात लाख रुपये देने की मांग प्रमुख है। गरीबों के दो लाख रुपये तक के कर्ज माफ करने, पांच डिसमिल जमीन देने और सरकारी जमीन पर बसे गरीबों का विनियमितीकरण करने की भी मांग की गई है।

विज्ञापन

इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 200 यूनिट मुफ्त बिजली, 60 वर्ष से अधिक उम्र के ग्रामीण गरीबों को छह हजार रुपये मासिक पेंशन, स्कूलों के बंद या विलय पर रोक, स्नातक तक निशुल्क शिक्षा और बंद पड़े पीएचसी-सीएचसी को विशेषज्ञ चिकित्सक व जांच सुविधाओं के साथ संचालित करने की मांग उठाई गई। संगठन ने जातीय, धार्मिक, लैंगिक और भाषाई भेदभाव पर रोक लगाकर सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने की मांग भी की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.