ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news police raided the warehouse recovered 21 illegally stored lpg gas cylinders

Chandauli News: पुलिस ने गोदाम पर मारा छापा, अवैध तरीके से रखें 21 गैस एलपीजी सिलेंडर बरामद.

“मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने लाठ नंबर-1 स्थित एक घर के गोदाम से 21 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। मौके पर मौजूद व्यक्ति सिलेंडरों से जुड़े आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। मामले की जांच के लिए पूर्ति विभाग को सूचना दी गई है।”

chandauli

10:20 AM, Oct 3, 2026

Share:

Chandauli News: पुलिस ने गोदाम पर मारा छापा, अवैध तरीके से रखें 21 गैस एलपीजी सिलेंडर बरामद.
logo

लाठ नंबर-1 में घर के गोदाम से बरामद गैस सिलेंडर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने लाठ नंबर-1 स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास एक घर में बने गोदाम से 21 गैस सिलेंडर बरामद कर जब्त किए। पुलिस के अनुसार मौके पर मौजूद व्यक्ति सिलेंडरों के भंडारण और स्वामित्व से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सभी सिलेंडरों को अपने कब्जे में ले लिया।

Img

पुलिस के अनुसार गैस सिलेंडर निरंजन पुत्र किशन गुप्ता के घर में बने गोदाम से बरामद हुए। सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी सतीश प्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने बरामद सिलेंडरों के संबंध में जानकारी जुटाई।

विज्ञापन

Img

कस्बा चौकी प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि कुल 21 गैस सिलेंडर बरामद हुए हैं और संबंधित व्यक्ति दस्तावेज नहीं दिखा सका। मामले की जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी को दे दी गई है तथा संबंधित विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया है। अब पूर्ति विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि सिलेंडर कहां से लाए गए थे और उनके भंडारण को लेकर वैध दस्तावेज मौजूद हैं या नहीं। मामले को लेकर आसपास के क्षेत्र में चर्चा बनी रही।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.