ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news police raids prostitution den for the third time 7 youths and 2 women arrested 4 women rescued 734 condoms recovered

Chandauli News: देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की तीसरी बार दबिश, 7 युवक और 2 महिलाएं गिरफ्तार, 4 महिलाओं का रेस्क्यू, 734 कंडोम बरामद.

“चंदौली में शारदा अस्पताल के पास संचालित कथित देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने एक बार फिर छापेमारी की है। कार्रवाई में सात पुरुष और दो महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। मौके से 734 कंडोम, नकदी, आभूषण और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस अधिकारी के मुताबिक इसी स्थान पर लगातार तीसरी बार कार्रवाई की गई है।”

chandauli

2:28 PM, Nov 24, 2026

Share:

Chandauli News: देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की तीसरी बार दबिश, 7 युवक और 2 महिलाएं गिरफ्तार, 4 महिलाओं का रेस्क्यू, 734 कंडोम बरामद.
logo

छापेमारी के दौरान पकड़ी गई महिलाएं

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जिला मुख्यालय के पास कथित देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। मझवार स्टेशन से आगे बिहार जाने वाली सर्विस रोड पर शारदा अस्पताल के पास स्थित एक मकान में पुलिस ने छापेमारी कर सात पुरुष और दो महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। मौके से चार महिलाओं को रेस्क्यू भी किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर इलाके में संचालित देह व्यापार के नेटवर्क को चर्चा में ला दिया है।

Img

पुलिस के मुताबिक, 23 नवंबर को क्षेत्राधिकारी सदर नामेन्द्र कुमार और प्रभारी निरीक्षक चंदौली त्रिवेणी सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शारदा अस्पताल के पास एक मकान में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की। मौके से 7 पुरुष और 2 महिला अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया तथा चार महिलाओं का रेस्क्यू किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 734 कंडोम, 12,890 रुपये नकद, पीली और सफेद धातु के आभूषण, बैंक पासबुक, जमा पर्चियां और विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए। गिरफ्तार महिलाओं में चंदा देवी निवासी पांडेयपुर, वाराणसी और सावित्री देवी निवासी परिवा, थाना सैयदराजा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, एक अन्य कथित संचालिका अमरावती देवी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Img

कार्रवाई के बाद क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि इस स्थान से लगातार अनैतिक देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने दबिश देकर महिलाओं को रेस्क्यू किया और संचालिकाओं समेत सात युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में एक अन्य संचालिका के बारे में जानकारी मिली है। पत्रकार के इस सवाल पर कि इसी स्थान पर लगातार तीसरी बार कार्रवाई हो रही है, आगे कैसे रोक लगेगी, क्षेत्राधिकारी ने कहा कि पुलिस लगातार निगरानी रखेगी और आसपास फोर्स भी तैनात की जाएगी, ताकि ऐसी गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। फिलहाल थाना चंदौली में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। अब देखना होगा कि पुलिस की निगरानी और कार्रवाई के बाद इस अड्डे पर कथित अवैध गतिविधियों पर कितना अंकुश लग पाता है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.