मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news police recovered 31 kg of ganja worth rs 10 lakh from tax smuggler arrested

Chandauli News: पुलिस ने कर से बरामद किया 10 लाख कीमत का 31 किलो गांजा, तस्कर गिरफ्तार.

"सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि चकिया तिराहा पर चेकिंग के दौरान बिहार निवासी एक तस्कर को पकड़ा गया है। उसके कार से 31 किलो गांजा बरामद हुआ है। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

7:08 PM, Jun 10, 2026

Share:

Chandauli News: पुलिस ने कर से बरामद किया 10 लाख कीमत का 31 किलो गांजा, तस्कर गिरफ्तार.
logo

मुगलसराय पुलिस गिरफ्त में गांजा तस्कर बरामद गांजा और कार

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। मुगलसराय पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 31 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्करी में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।


जानकारी के अनुसार, मुगलसराय थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम चकिया तिराहा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध कार के जरिए अवैध गांजे की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने हुंडई सैंट्रो कार संख्या OR02 AK 8591 को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान अतहर फारुकी पुत्र सुल्तान फारुकी निवासी बेलौड़ी, थाना मोहनिया, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार के रूप में हुई।

विज्ञापन

वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को 17 पैकेटों में रखा गया कुल 31 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपित ने बताया कि वह बिहार से गांजा लाकर वाराणसी तथा आसपास के जिलों में सप्लाई करता था। बरामद की गई खेप भी बिक्री के उद्देश्य से ले जाई जा रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में ले लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.