मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news police recovered stolen jewellery three including a minor arrested kingpin absconding

Chandauli News: चोरी के आभूषण पुलिस ने किया बरामद, नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार, सरगना फरार.

"अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुख्य आरोपी शिवम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम में लगी है जल्दी उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सघन अभियान आगे भी जारी रहेगा।"

chandauli

4:44 PM, Feb 18, 2026

Share:

Chandauli News: चोरी के आभूषण पुलिस ने किया बरामद, नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार, सरगना फरार.
logo

अलीनगर पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली). 

चंदौली। विवाह समारोह में आभूषण चोरी के मामले का अलीनगर पुलिस ने एक सप्ताह में ही खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के गहनों को बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि इस मामले में एक नाबालिक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं चोरी की घटना को अंजाम देने वाले इस गुरु का मुख्य सरगना शिवम अभी फरार बताए जा रहा है हालांकि पुलिस जल्द उसको गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

जानकारी के अनुसार थाना अलीनगर थाना क्षेत्र के आलुमिल इलाके में स्थित मातेश्वरी लोन में 12 फरवरी को विवाह समारोह के दौरान 10 लाख से अधिक कीमत के गहनों से भरा बैग चोरी हो गया था। हालांकि विवाह समारोह में आए कुछ संदिग्ध युवक लॉन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। पीड़ित पक्ष के तहरीर पर मुकदमा लिखकर पुलिस कार्रवाई में जुड़ गई थी। इस बीच मंगलवार की रात करीब 9:25 बजे गोधना चौराहे के पास तीन संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक पारदर्शी प्लास्टिक डिब्बे में रखा 20.07 ग्राम गलाया हुआ पीली धातु (सोना) बरामद हुआ।

विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल सेठ (23 वर्ष) निवासी धूसखास थाना अलीनगर और तुषार वर्मा (25 वर्ष) निवासी वेस्टर्न गली मुगलसराय के रूप में हुई। इनके साथ 17 वर्षीय एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया, जिसे बाद में संरक्षण में भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी कर माल को दुकानों पर बेच देते थे, जिससे उन्हें अच्छे दाम मिल जाते थे और उसी से वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। पकड़ा गया विशाल सेठ आभूषण व्यापारी और चोरी के आभूषण खरीदना और बेचता था। इस घटना में चोरी किए गए जोवरात को चोरों से खरीदा था।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुख्य आरोपी शिवम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम में लगी है जल्दी उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सघन अभियान आगे भी जारी रहेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.